गेंदे में ज्यादा फूल चाहिए तो सिरा सही समय पर तोड़िए

गेंदे में ज्यादा फूल चाहिए तो सिरा सही समय पर तोड़िए

सीधा जवाब

जब तक कलम की जड़ अच्छी न बन जाए, कलियां तोड़ते रहिए। फिर रोपाई के करीब 30 दिन बाद, मुख्य कलियां बनने से पहले, ऊपर का सिरा तोड़ दीजिए। बगल से शाखाएं निकलेंगी और फूल ज्यादा आएंगे। फूल आने लगें तो नियमित तोड़ते रहिए।

कलम वाले पौधे में फूल छोड़ा तो पूरा सीजन बर्बाद हो जाएगा!Mzp mini vlog

क्यारी और मदर प्लांट में डालने के लिए अच्छी खाद चाहिए?

वर्मी कम्पोस्ट देखें

कलम की शुरू की कलियां तोड़ने में दिल दुखता है, फिर भी तोड़िए

कलम बड़े पौधे की टहनी से बनती है, इसलिए छोटी रहते हुए भी फूल देने लगती है। दिखने में अच्छा लगता है, पर वो फूल उस ताकत को खा जाता है जो जड़ और शाखाओं में जानी थी।

जब तक पौधा जम न जाए, हर कली तोड़ दीजिए। पौधा तगड़ा बनेगा और आगे चलकर फूल भी ज्यादा देगा।

इसी सीरीज़ के और वीडियोकलम वाले पौधों में फूल रखना सही है या गलत?

गेंदे का सिरा कब तोड़ें

रोपाई के करीब 30 दिन बाद ठीक रहता है, कहीं-कहीं 40-45 दिन भी बताया जाता है। आसान पहचान ये है कि पौधा तेजी से बढ़ने लगे और मुख्य कलियां अभी न बनी हों।

देर मत कीजिए। 50-60 दिन पर सिरा तोड़ने से शाखाएं कम बनती हैं और फूल देर से आ सकते हैं। सीजन लंबा बाकी हो तो 2-3 हफ्ते बाद एक बार हल्का और तोड़ सकते हैं, पर त्योहार की तारीख नजदीक हो तो रहने दीजिए।

गेंदे का सिरा कैसे तोड़ें

मुख्य तने के ऊपर का 1-2 सेमी हिस्सा, एक जोड़ी पत्तों के ठीक ऊपर से, उंगली से या साफ कैंची से तोड़ दीजिए। बस इतना ही। बाद में हल्का पानी और थोड़ी खाद दे दीजिए।

जो सिरा तोड़ा है वो काफी लंबा हो और कली न हो, तो उसे फेंकिए मत, कलम बना लीजिए।

इसी सीरीज़ के और वीडियोकलियाँ खिलने से पहले कलम क्यों काटनी जरूरी है?🌱

गेंदे में फूल लगातार कैसे आते रहें

मुरझाए फूल हर कुछ दिन में हटाते रहिए, वरना पौधा बीज बनाने में लग जाता है। बेचने के लिए लगाया है तो फूल आने पर करीब हर 3 दिन में तोड़ाई कीजिए।

धूप पूरी मिले और खाद ज्यादा न हो। नाइट्रोजन ज्यादा होगा तो पौधा हरा-भरा दिखेगा पर फूल कम देगा।

गेंदा और नर्सरी के सारे वीडियो देखें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • कलम के पहले फूल तोड़ देने चाहिए?

    हां। जल्दी आने वाले फूल छोटे पौधे की ताकत खींच लेते हैं।

  • कली आने के बाद सिरा तोड़ सकते हैं?

    तोड़ सकते हैं, पर फूल देर से आएंगे। सबसे अच्छा समय मुख्य कलियों से पहले का है।

  • सिरा तोड़ने के कितने दिन बाद फूल आते हैं?

    मौसम और किस्म पर है। बिना तोड़े पौधे से कुछ हफ्ते देर मानकर चलिए, पर फूल कुल मिलाकर ज्यादा मिलेंगे।

https://gulzario.com/guides/genda-me-zyada-phool-kaise-laye